Kal Ka Mausam: हरियाणा में इस दिन से दोबारा सक्रीय होगा मानसून, होगी झमाझम बारिश

Kal Ka Mausam: प्रदेश में 15 अगस्त से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

मंगलवार को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में कमी देखने को मिली। 15 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। जिससे हरियाणा एनसीआर में कहीं-कहीं वर्षा भी होगी। Kal Ka Mausam

मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने बताया कि मानसूनी हवाएं हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ चली गई है।

जिससे चंडीगढ़, देहरादून, पंजाब के कई जिलों में वर्षा हो रही है। वहीं, हरियाणा दिल्ली एनसीआर में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण हरियाणा में सिर्फ पंचकूला, अंबाला व इनके आसपास के क्षेत्रों में 15 अगस्त तक हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। Kal Ka Mausam

13 से मैदानी राज्यों में सक्रिय होगा मानसून

पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहुंची, जिससे हल्की वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है। Kal Ka Mausam

Leave a Comment

Join Group