कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 11.08.2025 @ सुबह 8.20 बजे जारी… अगले तीन घंटों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित।
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हरियाणा में इस बार हर जिले में जमकर बारिश देखने को मिली है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में आज (11 अगस्त) बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश आ सकती है।
विभाग के अनुसार, इनमें से यमुनानगर में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। मौसम केंद्र ने यहां सुबह 11 बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अंबाला के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। Haryana Weather
इसके अलावा, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां तेज बारिश की संभावना है। Haryana Weather
वहीं, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, और बारिश के आसार हैं। प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। Haryana Weather
अगले 3 दिन का मौसम…
12 अगस्त: सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। Haryana Weather
13 अगस्त: पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद में 0 से 25 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। Haryana Weather:
14 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।